हरसाना में हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

Jan 24, 2026 - 13:17
 0
हरसाना में हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा कवच परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरसाना, ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ में किया गया। यह कार्यक्रम शिव शिक्षा समिति राणोली के नेतृत्व में कवच परियोजना के तहत जिला विधिक प्राधिकरण अलवर एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य  ज्योत्सना जोशी द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने बताया कि यह दिवस बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस अवसर पर सरपंच प्रभु दयाल मीना ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपनी पंचायत की प्रत्येक बालिका की सुरक्षा तथा समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं डालसा के पीएलवी कैलास चन्द सैनी ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं तथा कानूनी जानकारी साझा की।
ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र कुमार मेहरा  ने बाल विवाह से संबंधित कानूनों, उनकी रोकथाम एवं दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बाल विवाह, राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं ‘सेव द गर्ल्स’ विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।
विद्यालय के शिक्षक अनिल जैमन ने बालिकाओं के लिए शिक्षा के महत्व तथा इस दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। महिला एवं बाल विकास विभाग से आईं साथिन दुर्गा देवी, हेमा सैनी, कीर्ति मेहरा एवं विद्या सैनी ने कार्यक्रम के सफलता में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................