कठूमर में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति प्रांगण में 77वें उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के करीब 200 छात्र- छात्राओं द्वारा व्यायाम एवं मार्च-पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि कठूमर तहसीलदार भानु प्रताप नरूका ने ध्वजारोहण किया। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में विभिन्न राजकीय विभागों के 34 उत्कृष्ट कर्मचारियों, समाजसेवियों व डाक्टरो को सम्मानित किया गया।समारोह के अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस मौके पर नगर पालिका कठूमर अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी, कठूमर थानाधिकारी सुनील टांक, कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा, सहायक विकास अधिकारी योगेश टांक, देवेश भारद्वाज, मोरध्वज मीणा, कठूमर प्रधानाचार्या विराज चौहान व बीना मीणा सहित शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन उमेश चौधरी उप प्रधानाचार्य व वरिष्ठ अध्यापक पवन कश्पय ने किया।