खैरथल से बाल विवाह मुक्त रथ रवाना; जिलेभर में जनजागरूकता फैलाएगा, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का लक्ष्य

Jan 27, 2026 - 11:43
 0
खैरथल से बाल विवाह मुक्त रथ रवाना; जिलेभर में जनजागरूकता फैलाएगा, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का लक्ष्य

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  खैरथल में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने इस 'बाल विवाह मुक्त रथ' को रवाना किया। इसका लक्ष्य जिलेभर में जनजागरूकता फैलाना है।
यह अभियान जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा, बाल अधिकारिता विभाग, जिला पुलिस प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम और स्पेक्ट्रा संस्था, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने समाज से इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिले की ग्राम पंचायतों, गांवों और ब्लॉकों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा।
स्पेक्ट्रा संस्था के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने जानकारी दी कि यह रथ बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी, नुक्कड़ नाटकों और पंपलेट वितरण के माध्यम से जनजागरूकता फैलाएगा। यह रथ अगले 20 दिनों तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा, ताकि बच्चों का बचपन सुरक्षित किया जा सके।
 कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल के पीएलवी सूरज भान और गुलाब शर्मा, स्पेक्ट्रा संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर अनप कमार और रामफल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है