नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति व्याख्यान माला आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति संबंधित व्याख्यान माला का चतुर्थ व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम हेतु श्री कृष्ण कुमार सुरेला (क्षेत्रीय समन्वयक CRISIL फाउंडेशन बानसूर) को आमंत्रित किया गया। श्री कृष्णा सुरेला ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन में नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आसपास के परिवेश, सामाजिक- पारिवारिक माहौल को किस तरह नशा मुक्त रखा जाए इस संबंध में विचार व्यक्त किये।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री कृष्ण कुमार सुरेला ने नशे की विभिन्न सामग्रियां जैसे तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब ,ड्रग्स, गुटखा आदि के सेवन व उपयोग से बचने हेतु प्रेरित किया व छात्र-छात्राओं को समसामयिक घटनाओं के संदर्भ में जागरूक किया । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रो.पवन कुमार, प्रो. सतीश कुमार वर्मा, श्री दिनेश भूटानी एवं राहुल उपस्थित रहे।

