नगर कांग्रेस कमेटी अंता ने SIR में गलत आपत्तियों की पारदर्शी जांच मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अंता (शफीक मंसूरी ) अंता नगर कांग्रेस कमेटी अंता के बैनर तले नगर अध्यक्ष ललित गालव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्तमान मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में दर्ज गलत एवं आधारहीन आपत्तियों की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्रवाई की तत्काल मांग की गई है।नगर अध्यक्ष ललित गालव ने बताया कि SIR प्रक्रिया में उनके नाम सहित समर्थकों के नामों पर दर्ज आपत्तियां पूरी तरह भ्रामक एवं राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि इन आपत्तियों की जांच में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा दोषी तत्वों पर कड़ी पुलिस कार्रवाई हो। गालव ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिशों को विफल किया जाए तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में निष्पक्षता सुनिश्चित हो।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मुस्तफा खान, जमील अंसारी, वाहिद भाई अब्बासी, मोहम्मद इकबाल, संतोष गालव, अजय मेहता, मोंटी सिंगोर, सतीश महावर, वसीम खान, कलाम खान, मुर्तजा अंसारी,नरेंद्र सैनी, संदीप शर्मा, शेख आरिफ, एनुल खान, लीलाधर सुमन, यानिश खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


