डीग जिले के 6 गांवों में आयोजित ग्रामीण उत्थान शिविरो में ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ; मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

Feb 1, 2026 - 12:40
 0
डीग जिले के  6 गांवों में आयोजित ग्रामीण उत्थान शिविरो में ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ; मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

डीग (नीरज जैन) राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना और जिला प्रशासन की पहल पर रविवार को डीग जिले की ग्राम पंचायत सिनसिनी, साबौरा, नौनेरा, गोपालगढ़, जालूकी और गुलपाड़ा में ग्रामीण उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।
शिविरों के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण को प्राथमिकता दी गई। लाभार्थियों को वैज्ञानिक पद्धति से मिट्टी की जांच के आधार पर खाद एवं बीज के उपयोग की जानकारी दी गई, जिससे कृषि उत्पादन में गुणात्मक सुधार किया जा सके। इसके साथ ही किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से उन्नत बीजों की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने संबंधी जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई।
सिनसिनी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा योजना में हुए बदलावों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना का नाम अब विकसित भारत श्रीरामजी कर दिया गया है और रोजगार दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों को अतिरिक्त रोजगार और आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जताई गई।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत कृषि आधारित उद्योगों से संबंधित आवेदन भी स्वीकार किए गए। शिविर में एक लाभार्थी द्वारा तेल एक्सपेलर यूनिट स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिस पर नियमानुसार 35 प्रतिशत अनुदान देय होगा। प्रशासन ने इसे ग्रामीण उद्यमिता के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
राजस्व विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही ओबीसी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही भी संपादित की गई। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हुई।
इन शिविरों में सिनसिनी, साबौरा, नौनेरा, गोपालगढ़, जालूकी और गुलपाड़ा के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मौके पर ही अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................