हरि कीर्तन दो दिवसीय दंगल प्रोग्राम का मन्या का बास में हुआ सफल आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) मन्या का बास में समस्त ग्रामवासी के द्वारा हरि कीर्तन दंगल प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसमें भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दीपक बालोत के द्वारा दी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में दूर-दराज़ से आए प्रसिद्ध कीर्तन मंडलों ने प्रभु हरि के नाम का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
- आध्यात्मिक भजन-कीर्तन की प्रस्तुति
हरि कीर्तन दंगल में विभिन्न मंडलों के बीच आध्यात्मिक भजन-कीर्तन की प्रस्तुति हुई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। घासीराम, हिरनौटी, रामकेश, पदमपुरा, लोमस, मुंडिया, एवं राधा किशन, सहरागर के द्वारा अन्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, संस्कार और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।
- प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर रंगलाल मास्टर, भरतलाल जेईएन, हुकम चंद मीना, गोपाल मीणा, भागचंद मीना, समय सिंह जेईएन, अमरसिंह मास्टर, चेतराम, डेयरी सचिन, समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

