धरसौनी में भजन-जिकडी का शुभारम्भ; जिकडी भारतीय संस्कृति की पहचान
हलैना (विष्णु मित्तल )श्री सत्यले ग्राम विकास समिति एवं गांव के लोगों की ओर से गांव धरसौनी में तीन दिवसीय भजन-जिकडी दंगल का शुभारम्भ हुआ, जिसमें जिकडी गायक-गायिकाओं ने हास्य, ओजस्वी, करूणा, वीर रस में रामायण, महाभारत आदि धार्मिक ग्रन्थों के प्रसंग, लोकगीत, चुटकुले, हास्य गीत, सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के जिला प्रवक्ता शेर सिंह धरसौनी, समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, सहाब सिंह, जगराम सिंह, ईश्वर सिंह, हरप्रसाद धरसौनी ने मां शारदा और लोकदेवता सत्यले महाराज की पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम के प्रवक्ता साहब सिंह व कोषाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि समिति एवं गांव के लोगों के द्वारा लगातार तेरह वर्ष से प्रतिवर्ष भजन-जिकडी दंगल का आयोजन कराया जाता है। जिसका एक फरवरी से भजन-जिकडी दंगल की शुरूआत हो गई, जो 3 फरवरी को देर सायं समापन होगा। समापन व पुरूस्कार वितरण के मुख्य अतिथि समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता होंगे। उन्होने बताया कि जिकडी दंगल में जिकडी गायिका नीलम अभोर्रा, पूजा डागुर, छवि देशवाल, सावित्री जटमासी, दीपक जगनेर, जलसिंह भटावली, तेज सिंह ईशरौली, भूपेन्द्र सिंह आदि प्रस्तुतियां दे रहे है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य रमन सिंह, लखन सिंह, दलेल सिंह, केशवदेव शर्मा, किसान नेता साहब सिंह डागुर आदि का विशेष सहयोग जारी है।