गुढ़ागौड़जी में गौ सेवार्थ राम कथा 11 दिसंबर से होगी शुरू
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) स्थानीय के केडिया गेस्ट हाउस, घूमचक्कर में गौसेवार्थ राम कथा का भव्य आयोजन 11 दिसंबर गुरुवार से 19 दिसंबर शुक्रवार को होगा l जिसमें गुढ़ा गौड़जी के प्रसिद्ध कथा वाचक पण्डित सज्जन दाधीच व्यास पीठ पर आसीन होकर अपनी सुमधुर वाणी से रामकथा श्रवण कराएंगे l 11 दिसम्बर गुरुवार को प्रातः 10 बजे शिव मंदिर रामलीला मैदान से कलश यात्रा प्रारंभ होकर गोपीनाथ मंदिर होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी l जहां गणेश जी एवं आवाहित समस्त देवों की पूजन के साथ प्रथम दिवस की कथा का प्रारम्भ होगा ।कथा व्यास सज्जन दाधीच के निर्देशन व सानिध्य में जन सहयोग से होने वाली इस कथा से एकत्रित होने वाला संपूर्ण धन गौ माता की सेवा में विभिन्न गौशालाओं समर्पित किया जाएगा। दाधीच इससे पूर्व भी गौसेवार्थ अनेक कथाएं कर चुके हैं l जिसमें दक्षिणा में केवल तुलसी दल ग्रहण करते हैं।
कथा की व्यवस्था से सम्बन्धित बैठक आयोजित हुई जिसमें सबने भगवन राम के आदर्श चरित्र को जनमानस तक पहुंचाने एवं गौसेवा हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया ।बैठक में रमेश शर्मा बागोली , विजय रोहिला भोड़की, सुभाष केडिया मुकेश शर्मा विकास सोनी उमेश स्वामी रमाकांत जाजोदिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।