तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा साइबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

Feb 2, 2026 - 13:41
 0
तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा साइबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतिया में साइबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 60 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। 
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भण्डारी, तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया के निर्देशानुसार शिविर में पीएलवी व अधिकार मित्र बलराम मीणा ने "न्याय आपके द्वार" अभियान की जानकारी प्रदान की। एवं स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता और इसमें आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। नागरिकों के कानूनी अधिकार पीएलवी के द्वारा नागरिकों के कानूनी अधिकारों के बारे मे और मध्यस्थता और ग्राम न्यायालय की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................