दुष्कर्म तथा अश्लील फोटो खींचने का मामला दर्ज
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पुलिस थाने में एक विवाहिता ने दुष्कर्म करने तथा उसे डरा धमकाकर उसके नग्न अवस्था में फोटो लेने का मामला एक व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज कराया हैं। पुलिस ने बताया कि जयपुर के एक थाना क्षेत्र के पीड़िता महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ जयपुर में रहती हैं तथा उन दोनों में अक्सर अनबन रहती हैं। 13 सितम्बर 2025 को पति से अनबन होने के कारण गुस्से में आकर वह जयपुर जंक्शन चली गई। जहां उसे अलवर जाने वाली ट्रैन मिल गई और वह अलवर पहुंच गई। जहां से वह बस स्टैण्ड पर आ गई। काफी सोच-समझकर घर जाने का उसने निर्णय लिया और वह बस में बैठकर आ गई। बस ने उसे राजगढ़ बस स्टैण्ड पर उतार दिया। जहां उसे रोहिताश नामक व्यक्ति मिला, उसने उससे पूछा तो अपनी आपबीती सुनाई और वो उसे राजगढ़ स्टेशन पर छोड़ने की बोलकर अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे इधर-उधर घूमाता रहा और किसी सुनसान जगह ले जाकर उसे डरा धमकाकर जबरदस्ती एक कमरे में ले गया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर डाला। उक्त घटना रात 8 से 10 बजे के बीच की हैं। रिपोर्ट में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे डराया धमकाया और फोन में उसके नग्न फोटो ले लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहा वह बड़ी राजनीति पहुंच वाला व्यक्ति हैं। यदि तूने घटना के बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार सहित मरवा दूंगा। वह काफी डरी हुई और चितिंत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।