कीरपुरा निवासी सुरेश कश्यप बने सरदार शहर विधान सभा प्रवासी प्रभारी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन मजबूती की ओर उन्मुख होते हुए युवा कार्यकर्त्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है। इसी कड़ी में कीरपुरा निवासी सुरेश कश्यप को सरदार शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से की गई है।
सुरेश कश्यप को पंचायत चुनाव के लिए प्रवासी प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर स्थानीय कार्यकर्त्ताओं में उत्साह एवं खुशी की लहर है। कश्यप को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर सुरेश कश्यप ने इस महत्वपूर्ण दायित्व व प्रभार के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, संयोजक राजेश गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। सुरेश कश्यप ने बताया कि वे भाजपा की ओर से दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूर्ण ईमानदारी ,कर्मठता और समर्पण भाव से पूरा करेगें तथा संगठन मजबूती के लिए कार्य करते रहेगें।

