सूने मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात, कपड़े सहित अन्य सामान किया पार

Jul 26, 2025 - 11:05
 0
सूने मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात, कपड़े सहित अन्य सामान किया पार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में दिगंबर जैन मंदिर के समीप अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोडकर जेवरात , कपड़ों सहित अन्य सामान पार कर ले गए।
पीडित की धर्मपत्नी हेमलता गोयल ने बताया कि तीन दिन पहले अपने बेटे की बहू की गोद भराई के लिए साड़ियां तथा सामान खरीद कर घर पर रखकर वह और उनका पति मुकुट बिहारी गोयल उनके पुत्र के पास जयपुर चले गये।
वे  बेटे के आपरेशन के कारण अधिकांश जयपुर रह रहे हैं। बीती रात जब दोनों दंपति जयपुर से घर पहुंचे जहां पर मकान के मुख्य द्वार का ताला लगा हुआ था। ताले को खोल कर घर में अंदर जाकर देखा जहां पर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे एवं सामान बिखरा पड़ा था।
 घटना की सूचना खेड़ली पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके पर घटना का जायजा लिया। हेमलता ने बताया कि चोर चार सोने की चूड़ी, आधा किलो चांदी, चांदी के सिक्के ,साड़ियों सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................