बार पदाधिकारी कानून मंत्री से मिले, जहाजपुर में इसी वर्ष स्थाई एडीजे कोर्ट का मिला आश्वासन

Feb 4, 2026 - 14:20
 0
बार पदाधिकारी कानून मंत्री से मिले, जहाजपुर में इसी वर्ष स्थाई एडीजे कोर्ट का मिला आश्वासन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के सानिध्य में आज विधानसभा भवन में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने जहाजपुर में स्थाई एडीजे (अपर जिला एवं सत्र) न्यायालय खोले जाने की मांग रखते हुए कहा कि वर्तमान में संचालित एडीजे कैम्प कोर्ट से न्यायिक कार्यों में असुविधा हो रही है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जहाजपुर में चल रहे एडीजे कैम्प कोर्ट को इसी वर्ष स्थाई एडीजे कोर्ट में परिवर्तित कर दिया जाएगा। मंत्री के इस आश्वासन से जहाजपुर बार एसोसिएशन एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि स्थाई एडीजे कोर्ट खुलने से जहाजपुर क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को त्वरित न्याय मिलने में सुविधा होगी।

इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव शैतान सिंह राणावत सहित सदस्य ओम प्रकाश मूंदड़ा, अंजनी शर्मा, अतुल जोशी, कमल गौड़, बद्री लाल, मुकेश, महावीर प्रसाद, सत्यनारायण खटीक, अमित बिड़ला, अखलाक अहमद, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह मीणा, सुशीला जैन, सोनाली धाकड़ एवं संतोष कुमारी मीणा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................