गोविंदगढ़ बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण: एडीजे गोपाल सैनी ने दिलाई निष्ठा की शपथ, अमृतलाल बने अध्यक्ष

May 18, 2026 - 17:41
May 18, 2026 - 17:46
 0
गोविंदगढ़ बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण: एडीजे गोपाल सैनी ने दिलाई निष्ठा की शपथ, अमृतलाल बने अध्यक्ष
गोविंदगढ़ बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण: एडीजे गोपाल सैनी ने दिलाई निष्ठा की शपथ, अमृतलाल बने अध्यक्ष

अलवर जिले के गोविंदगढ़ न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (लक्ष्मणगढ़) गोपाल सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
​समारोह की शुरुआत में बार एसोसिएशन गोविंदगढ़ की ओर से एडीजे गोपाल सैनी का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी कीर्ति नंदन शर्मा (एडवोकेट) ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जीत के आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे।

नई कार्यकारिणी ने संभाला जिम्मा- ​निर्वाचन अधिकारी कीर्ति नंदन शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनी गई नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने प्रभार संभाला है:-

  • अध्यक्ष -अमृतलाल सैनी (एडवोकेट)
  • उपाध्यक्ष - विष्णु सैनी (एडवोकेट)
  • सचिव - रोहिताश कुमार (एडवोकेट)
  • कोषाध्यक्ष - संजय राजपूत (एडवोकेट)
  • पुस्तकालय - अध्यक्ष समय सिंह गुर्जर (एडवोकेट)

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सोहन पाल सैनी (एडवोकेट) द्वारा बेहद आकर्षक और सुचारू रूप से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बार के वरिष्ठ वकीलों सहित बड़ी संख्या में न्यायविद और न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम वकीलों के हितों और न्यायिक गरिमा को और ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................