बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, बाल-विवाह मुक्त रथ को दिखाई हरी झंडी
अलवर (राजस्थान) जन जीवन कल्याण संस्थान की ओर से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से 100 दिवसीय बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता गतिविधियों की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत सोमवार को मिनी सचिवालय से बाल-विवाह मुक्त रथ को एडीएम बीना महावर एवं एडिशनल एसपी कामले शरण गोपीनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारी ओ. रविकांत साहिल एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।