नर्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ; खेलकूद से इंसान का होता शारारिक विकास - सन्तोष चौधरी
हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर नेशनल हाईवे गांव हंतरा स्थित संस्कार नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डी.पी.एम समूह सन्तोष चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान के साथ ही युवाओ को खेलकूदो में रुचि एवं भाग लेना चाहिए, जिससे इंसान का शारारिक , मानसिक विकास होता है। राज्य - नेशनल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता पदक जीत कर या भाग लेने से उसका लाभ सरकारी नौकरी और निजी स्तर पर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने उद्देश्य से नर्सिंग चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल जीवन में धैर्य,अनुशासन, सकारात्मक सोच सिखाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी । डीपीएम समूह की कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रेमलता चौधरी ने कहा कि खेलकूद में रुचि लेने वाले हमेशा जीवन में सफल होते हैं,जो खेल जगत में देश समाज और परिवार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में खेल व शिक्षा जगत में प्रतिभाएं छुपी हुई है, जिन्हें हमें तलाशना होगा। जिसके केलिए समय समय पर खेलप्रतियोगिता होती रहनी चाहिए।