भरतपुर स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला 17 फरवरी को रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक आयोजन

Feb 16, 2026 - 13:34
 0
भरतपुर स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला  17 फरवरी को रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक आयोजन

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 17 फरवरी को तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर तथा बीडीए ऑडिटोरियम में रामायण आधारित एकल सुरताल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से नई मंडी, ब्लड बैंक आरबीएम अस्पताल, पंजाबी धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की गई है। दोपहर 3 बजे बीडीए ऑडिटोरियम में रामायण आधारित एकल सुरताल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह सांस्कृतिक प्रस्तुति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित होगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 13 से 19 फरवरी तक सम्पूर्ण भरतपुर शहर में स्वच्छता सप्ताह के तहत विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान आमजन की सहभागिता से स्वच्छ एवं सुंदर भरतपुर के संकल्प को साकार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................