स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्राण्ड एम्बेसडर की अध्यक्षता में बैठक 17 को

Feb 16, 2026 - 13:34
 0
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्राण्ड एम्बेसडर की अध्यक्षता में बैठक 17 को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) स्वायत शासन विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर द्वारा मंगलवार को नगर निगम सभागार में बैठक ली जायेगी। 
राज्य सरकार द्वारा शहरी स्वच्छता मिशन के ब्राण्ड एम्बेसडर नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति केके गुप्ता को मनोनीत किया गया है। बैठक में सभी नगर निकायों के अधिकारी, रूडीप प्रोजेक्ट एवं जेजेएम योजना से संबंधित अधिकारी भाग लेगें। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
ब्राण्ड एम्बेसडर जिले की समस्त नगर निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक के उपरांत दोपहर 1 बजे नगर निगम सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होकर मिशन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................