भव्य विराट हिंदू सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कठूमर/ दिनेश लेखी। ग्राम संमूची के बधेवा मंदिर पर मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गायक कलाकार कृष्णा गुर्जर जी एंड पार्टी का प्रदर्शन और म्यूजिकल शिव साउंड डेकोरेशन एंड टेंट के प्रोपराइटर जगदीश सैनी द्वारा भव्य व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समुदाय की एकता और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना, समाज में सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करना होता है। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व सरपंच किशन सिंह चौहान, राजेश सैनी, बाबूलाल सैनी, पुष्पेंद्र नरूका, शैलेश समूची, वासुदेव सिंह चौहान, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।