सरकार की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक

Feb 26, 2026 - 18:42
 0
सरकार की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सरकार की 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं प्रगति को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी विभागों को नवीन बजट घोषणाओं में भूमि आंवटन, तकनीकी स्वीकृति के कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा पुरानी बजट घोषणाओं के कार्य समयबद्ध से पूरे कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बजट घोषणा 2026 में सभी विभाग जिला स्तर पर की जाने वाली तैयारियों को शीघ्रता से करते हुए भू-आवंटन के प्रस्ताव एवं तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव भिजवाऐं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर बजट घोषणाओं के क्रियान्यवन में लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पिछली बजट घोषणाओं में उपकरण खरीद में देरी को गंभीरता से लेते हुए टेंडर के बाद तकनीकी टीम से जांच आदि कार्य समयबद्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को नवीन घोषणाओं में कार्यालय क्रमोन्न्त, योजनाओं के विस्तार के कार्य में शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों का तकमीना बनाना, प्रारूप आदि कार्य के लिए संबन्धित विशेषज्ञों से परामर्श कर कार्य को गति दें। उन्होंने पशुपालन, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल विभाग के कार्याें के लिए विभागीय स्तर पर पहल कर पोर्टल पर सूचना अपडेट करने की बात कही। 
जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग को विकास कार्यों के तकमीना एवं फिजीबिलिटी जांच कर शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सिटी राहुल सैनी, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, पीएमओं नगेन्द्र भदौरिया, संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है