टैटू से हुई शव की पहचान, मिट्टी से दबे हाथ पर दिए दिखाई
अलवर (कमलेश जैन) अलवर जिले के खेरली के नजदीक भरतपुर सीमा में लगने वाले सामतपुरा गांव के जंगलों में एक युवक का शव पहाड़ की तलेटी में मिट्टी से गड़ा हुआ मिला। जिसके ऊपर शरीर पर मारपीट एवं चोट के निशान मिले ।युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में पवन खेरली गुदा हुआ था। सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई। नरेंद्र शर्मा के खिलाफ गैंगरेप लुट मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज है । सामतपुरा गांव के कुछ लोग सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान उनको पहाड़ की तलेटी में मिट्टी में व्यक्ति के हाथ पैर दिखाई दिए। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए घटना स्थल से पुलिस को सूचना दी गई। खेडली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी को खोदना शुरू किया मिट्टी के नीचे के एक युवक का शव मिला ।मौके पर पटवारी गिरदावर को बुलाया गया। जिस जगह पर युवक का शव मिला। वह चोकी खेड़ली मोड थाना क्षेत्र जिला भरतपुर का निकला। मौके पर सर्किल ऑफिसर वीरेंद्र शर्मा खेड़ली थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर डॉग स्क्वायड टीम व एफएसएल टीम को बुलाया गया ।
इस दौरान शव की उम्र करीब 21 साल के आसपास लग रही थी ।शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दिए थे । इस पर पुलिस द्वारा शव की फोटो आसपास के थानों में भेजी। और वहां सोशल मीडिया की मदद से 5 घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई। युवक की पहचान नरेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी वार्ड नंबर 9 रेलवे फाटक के पास खेरली अलवर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरेंद्र के परिजन पुलिस के पास पहुंचे पुलिस ने पूरी मामले की जानकारी परिजनों को दी घटना के पास से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।पुलिस ने बताया कि नरेंद्र शर्मा के खिलाफ गैंगरेप मारपीट लुट सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं ।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टि हत्या करके शव को मिट्टी में दबाने का मामला लग रहा है।