लक्ष्मणगढ़ में खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष बने मदन गुप्ता

Mar 4, 2026 - 10:10
 0
लक्ष्मणगढ़ में खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष बने मदन गुप्ता

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) खंडेलवाल वैश्य समाज का होली मिलन समारोह 3 मार्च को पुराने बस स्टैंड के पास खंडेलवाल धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। 
इस मोके पर समाज अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से मदन लाल गुप्ता न्याय विभाग को अध्यक्ष चुना गया ।समाज की एकता के लिए अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि
आदरणीय बंधुओं, उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ जनों और युवा साथियों, हमारा समाज तभी तक शक्तिशाली है, जब तक हम एक-दूसरे के साथ संगठित हैं। जैसे बिखरी हुई झाड़ू कमजोर होती है, लेकिन बंधी हुई झाड़ू से सफाई संभव है, वैसे ही हमारा 'एकता' के सूत्र में बंधा रहना जरूरी है। हमें विचारों में भिन्नता होने के बावजूद, 'मनभेद' नहीं होना चाहिए। हमें अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए काम करना होगा। हम सभी सामाजिक समरसता, प्रेम और आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे और एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर समाज के सभी लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है