फौलादपुर में रंगों की बौछार: विधायक ललित यादव ने क्षेत्रवासियों संग खेली प्रेम और सौहार्द की होली

Mar 4, 2026 - 10:09
 0
फौलादपुर में रंगों की बौछार: विधायक ललित यादव ने क्षेत्रवासियों संग खेली प्रेम और सौहार्द की होली

मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर विधायक ललित यादव ने अपने निवास ग्राम फौलादपुर में विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों  लोगों के साथ रंगों की होली खेली। इस दौरान पूरे परिसर में हर्षोल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने विधायक को फूलों की माला पहनाई, गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई और साफा बांधकर सम्मान व्यक्त किया। विधायक ललित यादव ने भी सभी आगंतुकों के साथ आत्मीयता से होली खेलते हुए शुभकामनाएं दीं। रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक बन गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा, "विधानसभा क्षेत्र के सभी बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और नौजवानों का सहयोग सदैव मेरे साथ है। आप सभी का आपसी प्यार, प्रेम और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मैं भगवान से क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की कामना करता हूं।"
कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. शुभम कौशिक (सामाजिक कार्यकर्ता), कांग्रेस नेता अनिल वाल्मीकि, सोहनलाल वाल्मीकि, कैलाश ठेकेदार, अरविंद पत्रकार, सरपंच उमाशंकर, वेद प्रकाश सैनी, अंकित प्रधान, कृष्ण यादव, रमेश गुरुजी (पत्रकार)  सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रंगों के इस उत्सव ने फौलादपुर में सामाजिक एकता और जनप्रतिनिधि व जनता के बीच आत्मीय संबंधों की एक सुंदर मिसाल पेश की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है