भरतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मंडल नई मंडी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Mar 4, 2026 - 10:11
 0
भरतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मंडल नई मंडी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

भरतपुर ( विष्णु मित्तल) भरतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मंडल नई मंडी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक भजनों, ब्रज की पारंपरिक होलीएवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत स्नेह भोज एवं प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजना जाटव,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय बंसल,भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता,पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली,संस्था पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चेम्बर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल  ने की। महामंत्री राहुल बंसल,कोषाध्यक्ष किशोरी खंडेलवाल सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।अपने संबोधन में अतिथियों ने व्यापारिक एकता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा आयोजकों ने उपस्थित सभी व्यापारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन आपसी सहयोग, एकता और उत्साह का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है