गोविंद ने विश्व चैंपियनशिप में रजत जीत ब्रज का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान
हलैना (विष्णु मित्तल) तालफरा के अन्तर्राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टर गोविंद ने हरियाणा के करनाल में वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग यूनियन ब्रिटिश पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन व पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन इंडिया के तत्वाधान में 28-30 नवम्बर तक कल्पना चावला ऑडिटोरियम में आयोजित हुई सबजूनियर जूनियर व सीनियर महिला /पुरुष विश्व पावरलिफ्टिंग में रजत पदक हासिल किया है।सिंह ने 67.5 किलो भार वर्ग में डेडलिफ्ट में 190 किलो भार उठा कर रजत पदक हासिल किया वही स्वर्ण पदक ग्रेट ब्रेटेन के सैमी और कांस्य पदक स्काटलैंड के विली ने जीता। गोविंद ने बताया की प्रतियोगिता में 27 देशो के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदकों पर कब्ज़ा जमाया। विदित है कि गोविंद सिंह इससे पूर्व भी नेशनल व इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पदक हासिल कर देश व ब्रज का नाम रोशन कर चुके है ।
वही गोविंद की पत्नी मीनेश जुरेल भी एयरराइफल शूटिंग खिलाडी है। सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता भाई रविकांत कोच गुरुमीत सिंह मीनेश जुरेल अमी के डायरेक्टर गिरीश चौवतिया जयदीप पटेल दीप्तेश परमार भरत धमेलिया बिरजू मिस्त्री हर्ष पटेल स्वाति पंडिता योगिता सिधवानी स्वयम कोठरी पप्पू इरालीव को दिया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। इस अवसर पर सिंह को बधाई देने वालों का ताँता लग गया जिनमे ध्रुव किकानी सचिन यादव ध्रुव शर्मा दीपक बाघ,दीपक भागवत,रमेश दीक्षित नीलेश निकम अनमोल योगेश जाधव कमलेश चिराग आदि लोग उपस्थित रहे।

