अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

Mar 5, 2026 - 19:44
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता के द्वारा गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अध्यक्षता करते हुए पूर्वपार्षद प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज में फैली हुई एक ऐसी कुरीती है जिससे बालिकाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाता है इस कुरीती को हटाने के लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे।
दिशा फाउंडेशन की शालो हैम्ब्रोम ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। एस. के शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। प्रीति सिंह ने महिला अधिकारिता विभाग में संचालित वन स्टॉप सेंटर के बारे में, नीरज कुंतल ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के बारे में, नीलम शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के बारे में, पूजा वशुमती ने डीएचईडब्ल्यू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लीगल काउंसलर महिला सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र उमा जैमिनी के द्वारा किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................