रामगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस जब्त: एक आरोपी गिरफ्तार, 6 जिंदा कारतूस बरामद
रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चैनसिंह निवासी रामगढ़ के कब्जे से एक अवैध 32 बोर देशी हथियार और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
- आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया-पुलिस टीम ने ललावंडी गांव में दबिश देकर चैनसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
- कार्रवाई में ये रहे शामिल
अभियान के तहत, अलवर एडिशनल एसपी कांबले शरण गोपीनाथ और रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एएसआई भोलाराम मीणा, महबूब खान, हरभान मीणा, योगेंद्र आरएससी और चालक जितेंद्र शामिल थे।


