गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की मुख्यमंत्री के भरतपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा; राजस्थान दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए दिए विशेष दिशा-निर्देश

Mar 13, 2026 - 15:50
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की मुख्यमंत्री के भरतपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा; राजस्थान दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए दिए विशेष दिशा-निर्देश

डीग (नीरज जैन) गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को डीग जिले के जालूकी चौराहे पर क्षेत्र के लोगों  से भेंट कर उनकी परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को।लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की उच्च स्तरीय समीक्षा

 गृह राज्य मंत्री बेढम ने बृजनगर से डीग जिले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 18 मार्च को भरतपुर में  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लाभार्थियों को सभा स्थल तक लाने के लिए परिवहन के सुगम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करे कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समीक्षा के दौरान एलपीजी वितरण एवं अन्य जनहितकारी विषयों पर भी चर्चा की गई।

  • राजस्थान दिवस एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर ब्रज संस्कृति के अनुरूप विशेष आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस पावन अवसर पर 51 या उससे अधिक कन्याओं का तिलक लगाकर एवं ब्रज परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया जाए। उन्होंने पंचायत समिति एवं उपखंड कार्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में क्षेत्रीय संस्कृति के प्रतीक 'बम वादन' को सम्मिलित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर पालिका, कलेक्ट्रेट और सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत सज्जा, मंदिरों में रंगोली, महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

  • भ्रामक सूचनाओं पर अंकुश एवं जन-संवाद

गृह राज्य मंत्री बेढम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि आमजन किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों के प्रभाव में न आएं। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रामाणिक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इस दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिवादियों को दिए जाने वाले उत्तर पूर्णतः तथ्यपरक, सटीक एवं संतोषजनक होने चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है