खैरथल-तिजारा में पेंशन शिविर आयोजित, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mar 13, 2026 - 18:31
 0
खैरथल-तिजारा में पेंशन शिविर आयोजित, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को कोष कार्यालय खैरथल-तिजारा में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपनिदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण जयपुर प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं और उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर के दौरान पेंशनरों से संबंधित कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पेंशनरों को पेंशन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि पेंशन निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पेंशनरों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर राहत मिल सके। शिविर में उपस्थित पेंशनरों ने मौके पर समस्याओं के समाधान होने पर संतोष व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................