जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का हुआ आयोजन
खैरथल /हीरालाल भूरानी
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला जल एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत जल योजनाओ एवं प्रस्तावित जल योजनाओ की प्रगति के सम्बन्ध मे चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत जल योजनाओं की निविदा एवं कार्य प्रगति की स्थिती की जानकारी प्राप्त की।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिहं यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत 543 ग्रामों में से 501 ग्रामो ( 129610 जल कनेक्शन) के कार्यादेश के तहत 94769 जल कनेक्शन जारी किये जा चुके है। स्वीकृत 543 ग्रामों में 501 ग्रामों के कार्यादेश जारी, 39 ग्राम नान- फिजिबल/ शहरी हो गए एंव शेष 03 ग्रामों की निविदा के प्रक्रियाधीन है। जारी कार्यादेशो में से 256 ग्रामों की योजनाओं 100 प्रतिशत पूर्ण कर, 92 ग्रामो की योजना ग्राम पंचायतों को हस्तारित की जा चुकी है।
जल जीवन मिशन के 317 ग्रामों का कार्य पूर्ण कर 256 हर घर जल एव 57 ग्राम हर घर जल प्रमाणित किये जा चुके है, 92 ग्रामो की योजना ग्राम पचायतों को हस्तानान्तरित किए गए जिस पर जिला कलेक्टर ने प्रगति बढाने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि किशनगढ़ बास व 21 गांव में पेयजल हेतु हुई बजट घोषणा की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।