निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनोखी मिसाल; स्वास्थ्य जांच शिवरों के रूप में सेवा का अनुपम उपहार
खैरथल (हीरालाल भूरानी) संत निरंकारी मंडल अलवर के मीडिया एवं पब्लिसिटी प्रभारी अमृत खत्री ने बताया कि परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा ,समाज कल्याण और लोकमंगल के पावन कार्यों के लिए समर्पित रहा है इसी सेवा भावना को आगे बढ़ते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में सतगुरु माता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सौजन्य से दिल्ली एनसीआर के लगभग 50 स्थान पर भव्य स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन किया जाएगा ।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने इस संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिवा हर 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रातः 7:00 से 11:00 तक आयोजित किए जाएंगे इन शिवरों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांच टाटा एमजी के सहयोग से संपन्न की जाएगी ब्लड शुगर रक्तचाप बी.पी .जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नि :शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी
क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरो प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियो तथा समर्पित स्वयंसेवको की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज ,सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । यह महत्वपूर्ण पहल ने केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी बल्कि समाज में सेवा ,समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी सदृढृ बनाएगी। मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सशक्त और उन्नत बनाने की पावन पहल निरंतर आगे बढ़ती रहेगी सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से यह मानव सेवा की प्रेरणादायी यात्रा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी ।
आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का दिव्य संगम
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राज पिता रमित जी की पावन हजुरी में 13 मार्च 2026 को ग्राउंड नंबर 2 बुराड़ी रोड दिल्ली में सायं 5: 00बजे से रात्रि 9:00 बजे तक एक विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा।