नगर कांग्रेस कमेटी अन्ता ने उपजिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 20 मंदिरों के निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ की मांग

अध्यक्ष ललित गालव ने भाजपा नगर पालिका बोर्ड पर मंदिर निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया, 7 दिनों में काम न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी

Oct 1, 2025 - 12:11
 0
नगर कांग्रेस कमेटी अन्ता ने उपजिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 20 मंदिरों के निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ की मांग

अन्ता (शफीक मंसूरी ) बुधवार 1अक्टूबर नगर कांग्रेस कमेटी, अन्ता के अध्यक्ष ललित गालव द्वारा आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन माननीय उपखण्ड अधिकारी, अन्ता को सौंपा गया। इस ज्ञापन में नगर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों एवं सार्वजनिक धार्मिक स्थलों पर पूर्व कांग्रेस नगर पालिका बोर्ड द्वारा स्वीकृत एवं प्रारंभ किए गए मंदिर निर्माण व विकास कार्यों को भाजपा नगर पालिका बोर्ड द्वारा जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया गया।  
अध्यक्ष ललित गालव ने कहा कि भाजपा मंदिरों की राजनीति तो करती है, किंतु अन्ता में मंदिरों के निर्माण को रोककर समाज की आस्था का निरंतर अपमान कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व कांग्रेस पालिका बोर्ड द्वारा पूर्ण पारदर्शिता व सभी वर्गों की सहमति से जो मंदिर निर्माण योजनाएँ स्वीकृत की गयी थीं, वे भाजपा नगरपालिका बोर्ड की निष्क्रियता की वजह से वर्षों से अधूरी पड़ी हैं। अन्ता भाजपा नगर पालिका बोर्ड निर्माण कार्यो में भेदभाव अपना रही हैं तथा मंदिर समितियों को गुमराह कर रही है इससे न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि नगर की धार्मिक संस्कृति भी कमजोर पड़ रही है।  
ज्ञापन में शामिल मंदिरों में अनन्त नारायण मंदिर, बंबोरी बालाजी, सेन समाज, प्रजापति समाज, मेघवाल समाज, गोवर्धन नाथ जी मंदिर, पंचमुखी बालाजी कवासपुरा सहित 20 मंदिर शामिल हैं। इन सभी मंदिरों की विकास समितियों के स्वीकृत हस्ताक्षर युक्त पत्र नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशासन को सौंपे गए।  
नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व कांग्रेस नगर पालिका बोर्ड द्वारा स्वीकृत सभी मंदिर निर्माण व विकास कार्य तत्काल प्रारंभ कराए जाएं, अधूरे कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाए तथा दोषी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि 7 कार्यदिवस में सभी मंदिर निर्माण व विकास कार्य पुनः शुरू नहीं किए गए, तो कमेटी हिंदू समाज एवं आमजन के साथ व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भाजपा नगर पालिका बोर्ड व नगरपालिका प्रशासन की होगी।  
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी चंदू माहेश्वरी ,संतोष गालव ,दिलीप कुमावत, बाबूलाल देवलिया ,पवन दाधीच, मेघराज गुर्जर,मोंटी सिंगोर ,हीरालाल मेघवाल  मनमोहन मीणा,भगवान दाधीच ,प्रदीप खंडेलवाल ,वसीम खान,दयाराम सुमन, सत्यनारायण महावर ,नरेंद्र सैनी , मुर्तजा अंसारी ,नरेंद्र मेघवाल ,रघुवीर नायक ,शंकरलाल मेहरा ,हिम्मत सिंह भदौरिया ,राजू नागर,महावीर गोचर ,साहिद खान,दीपक कुमावत सहित एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख था कि मंदिरों के निर्माण कार्यों में हो रही रुकावटों के कारण धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे समुदायों में असंतोष बढ़ रहा है और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भारी क्षति पहुंच रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................