राजगढ़ नगरपालिका के सफाई कर्मचारी सफाई नहीं कर अन्य जगहों पर ले रहे हैं मौज
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले की राजगढ़ नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर लगाए गए करीब एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी सफाई कार्य नहीं कर अन्य स्थानों पर मौज ले रहे हैं जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मिलीभगत के चलते हुए सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त कर्मचारियों को सफाई कार्य में नहीं लगा कर नगर पालिका कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में लगाया हुआ है।
इधर सूत्रों ने बताया कि आखिर ये सभी करीब एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी इन विभिन्न कार्यालयों में सफाई कार्य नहीं कर धौंसपट्टी से आखिर किस अधिकारी के आदेशों से ऐशो आराम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला कलैक्टर, डीएलवी निदेशक सहित अन्य अधिकारियों और मुख्यमंत्री, मंत्रियों से सफाई कार्य नहीं कर अवैध रूप से मौज ले रहे सफाई कर्मचारियों को उनके मूल कार्य पर लगा कर इस प्रकार नाजायज आदेश करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात दोहराई है।


