रेलवे स्टेशन के पीछे प्लॉटिंग क्षेत्र में भरा गंदा पानी, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Mar 22, 2026 - 17:56
 0
रेलवे स्टेशन के पीछे प्लॉटिंग क्षेत्र में भरा गंदा पानी, बीमारियों का बढ़ा खतरा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) रेलवे स्टेशन के पीछे प्लेटफार्म नंबर 2 के पास स्थित प्लॉटिंग क्षेत्र में लंबे समय से गंदा पानी जमा हुआ है। यह पानी अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुका है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्लॉटिंग में भरे इस पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जमा पानी में मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद नगरपरिषद प्रशासन अब तक बेखबर बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी और सफाई की मांग की है, ताकि संभावित बीमारियों से बचा जा सके।
 अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या किसी बड़ी बीमारी का इंतजार किया जाएगा?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है