प्रयागराज में पूर्व सपा MLA के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही, कई मजदूर दबे, अमोनिया गैस के रिसाव से दहशत

Mar 23, 2026 - 20:45
Mar 23, 2026 - 22:19
 0
प्रयागराज में पूर्व सपा MLA के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही, कई मजदूर दबे, अमोनिया गैस के रिसाव से दहशत

प्रयागराज (शशि जायसवाल) : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगापार इलाके के गद्दोपुर के पास चंदापुर में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे करीब दर्जनभर मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस भी तेजी से रिस रही है, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। अमोनिया की तेज गंध और नमी के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही है।
बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में करीब 110 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक एक कूलिंग चैंबर में विस्फोट हुआ और कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। हादसे के बाद मजदूर और कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे अन्य लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे, लेकिन मलबे में करीब 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

  • कोल्ड स्टोरेज के मबले से 4 मजदूरों को निकाला गया

फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे 4 मजदूरों को निकाला गया है। बाकी मजदूरों को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैं। कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया गैस टैंक फटने की बात भी सामने आ रही है। प्रयागराज हादसे के बाद अमोनिया के रिसाव से करीब 1 किलोमीटर तक के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ सहित एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।
अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से हालांकि रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। कोल्ड स्टोरेज में अधिकांश मजदूर बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................