महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खेरली में कार्यशाला का हुआ आयोजन

Mar 24, 2026 - 19:43
 0
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खेरली में कार्यशाला का हुआ आयोजन

खेरली। (दिनेश लेखी)। कस्बे में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
इस कार्यशाला में कानूनी सलाहकार कनकमाला शर्मा और सामाजिक सलाहकार हिमानी शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं और कानूनों के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यशाला में महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम- जॉब वर्क योजना, महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित कानून, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी गई
कार्यशाला में महिलाओं को आवश्यक नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जैसे कि 1098, 112, 1930, 103, 181, 1091 आदि।
यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं।
इस मौके पर आशा मित्तल, आश, दुजेश शर्मा, निशा अग्रवाल, माया सेन, रेनू सेन, नैना जैन, ललिता, ममता, श्वेता, ममता शर्मा, मीना गोयल आदि मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................