कठूमर में विद्युत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड मुख्यालय पर विद्युत कार्मिको ने बुधवार को पांचों विधुत निगमों के कार्मिकों की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं व मांगों का निस्तारण करवाने को लेकर अधिशाषी अभियंता कठूमर को ज्ञापन सौपा।
विद्युत कार्मिकों ने प्रमुख मांग इंटर डिस्कॉम तबादला नीती तुरन्त प्रभाव से लागू किया जाये।, 2400 ग्रेड पे नियुक्ती तिथि से जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर सभी विद्युत निगमों में लागू किया जाये। जिसमें आईटीआई होल्डर तकनीशियन-III, ।। व । के लिये वर्ष 2018 से लागू की गई टाईम बाऊंड पद- अपग्रेडेशन पर वित्तीय लाभ जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर ज्वाईनिंग तिथि से सेवा अवधि की गणना कर लागू करवाया जाये, तथा 05.12.2024 को आयोजित को-ऑर्डिनेशन कमेटी के फैसले के अनुसार सभी निगम अपने स्तर पर अपनी बीओडी की मिटींग आयोजित कर कर्मचारियों को जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर नियुक्ति तिथि से अपग्रेडेशन का लाभ दिया जाये।, विधुत विभाग आपातकालीन सेवा, इसलिये हर कर्मचारी को हार्ड ड्यूटी भत्ता मिले।,
बिजली कर्मचारियों के लिये बिजली फ्री की जाये। जैसे रेलवे में रेलवे कर्मचारियों को रेल यात्रा व रोडवेज में रोडवेज कर्मचारियों को बस यात्रा फ्री है। जब आम उपभोक्ता को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है तो विभाग के कार्मिकों को बिजली फ्री क्यों नहीं, सभी कर्मचारियों को साईकिल भता के स्थान पर मोटरसाईकिल भत्ता दिया जाये। , पाँचो विद्युत निगमों के कार्मिकों को आरजीएचएस का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति मिले। अगर हमारे वेतन से कटौति राज्य कर्मचारियों के समान हो रही है तो उनके अनुरुप आरजीएचएस का लाभ विधुत निगमों के कार्मिकों को क्यों नहीं दिया जा रहा है, वर्दी धुलाई भत्ता 180 रु. राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिमाह कर्मचारियों को जारी किया गया है, वो विधुत विभाग में भी तुरन्त प्रभाव से बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिये।, सभी विद्युत निगमों में सीनीयर इंजिनियरिंग सुपरवाईजर का पद सृजित किया जावे।
विद्युत कर्मियों ने बताया कि उपरोक्त मांगों को नहीं मानने पर 06.10.2025 को जिला स्तर पर और दिनांक 15.10.2025 को जोधपुर डिस्कॉम स्तर पर जोधपुर में व इसके बाद अजमेर व जयपुर डिस्कॉम स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।


