कठूमर में आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न

Mar 24, 2026 - 19:44
 0
कठूमर में आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न

कठूमर। (दिनेश लेखी)। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा कठूमर में होने वाले आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

न्यायालय परिसर कठूमर में न्यायिक अधिकारियों द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं समस्त राजकीय विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर के संबंध में तैयारियों हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों को शिविर का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये। उपरोक्त शिविर में विभागों द्वारा संचालित केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए शिविर के दौरान अधिक से अधिक संख्या में आमजन को उक्त योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।

इसके साथ ही मीटिंग में शिविर में मेडिकल टीम, एम्ब्यूलेंस, फायर बिग्रेड, साफ सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया।
इस मौके पर युधिष्टर मीणा अति० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर, श्याम सुंदर चेतीवाल उपखण्ड अधिकारी कठूमर, भानुप्रताप सिंह तहसीलदार कठूमर, महेश चंद शर्मा सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी कठूमर, गुलाब सिंह एसआई पुलिस थाना कठू‌मर, विजय कुमार चंदेल थानाधिकारी पुलिस थाना खेडली, प्रहलाद एएसआई पुलिस थाना धौलागढ देवी, नरसी लाल मीना ईओ नगर पालिका खेडली, सुभाष चंद्र अरुंआ बार अध्यक्ष कठूमर, देवेन्द्र सिंह नरूका बार अध्यक्ष खेरलीमंडी, अशोक कुमार गोठवाल सहायक प्रशासनिक अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कठूमर, कुलदीप कुमार शर्मा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कठूमर, राधेश्याम चौधरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कठूमर, विष्णु कुमार शर्मा पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विभाग कठूमर, कृष्ण गोपाल एईएन विद्युत विभाग कठूमर, गिर्राज प्रसाद मीणा सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कठूमर, डॉ० इन्द्रजीत सिंह पशुपालन विभाग कठूमर, डॉ० नरेश पाराशर एएएओ कृषि विभाग कठूमर, ललित अवस्थी प्रोग्रामर डीओआईटी कठूमर एवं पीएलवी योगेश चौहान, दीपक मीणा, अनुजा शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................