अपनाघर सेवा समिती को भेजी 6 लाख 21 हजार की राशि

May 30, 2020 - 02:22
 0
अपनाघर सेवा समिती को भेजी 6 लाख 21 हजार की राशि

बयाना भरतपुर

बयाना 29 मई। अपनाघर सेवा समिती भरतपुर की बयाना इकाई के कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित की गई 6 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि को शुक्रवार को समिती के भरतपुर कार्यालय भेजा गया है। संयोजक अशोक खत्री के अनुसार यह राशि समिती की पुरूष व महिला इकाई के कार्यकर्ताओं व जनसहयोग से एकत्रित की गई। जिसे अपनाघर आश्रम में रहने वाले लावारिश असहाय व बीमार लोगों की सहायता व देखरेख पर व्यय किया जाएगा। इस दौरान समिती के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, वनवारी हरजाई, योगेश, सचिव भगवानसिंह लवानियां, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, वेदप्रकाश बंसल, नेमीचंद, अशोक गुप्ता, आदि भी मौजूद रहे।

राजीव झालानी, विशेष संवाददाता की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow