जुआ खेलते 6 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे,15750 रुपये किए बरामद

May 14, 2021 - 18:43
 0
जुआ खेलते 6 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे,15750 रुपये किए बरामद

खैरथल (अलवर,राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) खैरथल थाना क्षेत्र मे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के तहत थानाधिकारी खैरथल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित व निरन्तर प्रभावी कार्यवाही करते हुये कस्बा खैरथल मे ताश के पत्तो पर रूपये दांव पर लगाकर जुआ खेलते हुए 6 आरोपीयो को जुए की राशि 15750 रुपये सहित गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि हनुमान पहाडी रोड, कस्बा खैरथल मे आम रास्ते पर ताश के पत्तो पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे है । थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भोजराज पुत्र चना मल, योगेश पुत्र हरीश ,मोहनलाल पुत्र मिरचूमल ,नितलेश पुत्र घनश्याम, लोकेश पुत्र गोवर्धन ,प्रिंस कुमार पुत्र राजेश को जुआ राशि 15,750 रुपये व 52 ताश के पत्तो सहित गिरफ्तार किया है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................