हंसिका गुर्जर बनी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शीश नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड ने पार्टी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा की है। जिसमें भरतपुर से हंसिका गुर्जर को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। हंसिका गुर्जर पहले भी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी है एवं भरतपुर नगर निगम की पूर्व निर्विरोध पार्षद भी रह चुकी हैं। प्रदेश मंत्री हंसिका गुर्जर ने बताया कि मैं पार्टी की विचारधाराओं को पार्टी की रीति नीति को आम जन तक पहुंचाने का काम करूंगी , एवं प्रदेश सरकार की आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी ,और पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगी

