राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में महुवा की डॉ राजरानी सोनी द्वारा लिखित पुस्तक का किया विमोचन

Apr 3, 2026 - 18:22
 0
राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में महुवा की डॉ राजरानी सोनी द्वारा लिखित पुस्तक का किया विमोचन

महुवा  (अवधेश अवस्थी) राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के दादू अध्ययन प्रकोष्ठ हिंदी विभाग की ओर से दो दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी  "दादूपंथी साहित्य चिंतन के विविध आयाम" संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी सत्र में महुवा निवासी डॉ राजरानी सोनी द्वारा लिखित पुस्तक “जैनेंद्र कुमार के उपन्यासों में नारी अस्मिता” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम सत्र अध्यक्ष हेतु भारद्वाज ने इस पुस्तक की शोधप्रख्याता, भाषा शैली तथा विषय की समकालीन प्रासंगिकता की सराहना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि पुस्तक जैनेंद्र साहित्य को नारी पक्ष को समझने में उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एन के पाण्डेय, अतिथि के रूप में मदन मोहन महाराज, वैध हरिदास एवं डॉ अखिल शुक्ला ने सम्बोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्यकार डॉ हेतु भारद्वाज जी ने की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण स्वामी रामसुख़ दास  महाराज ने दिया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ मीता शर्मा जी व डॉ जीतेन्द्र सिंह  ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ राजरानी सोनी विगत 11 वर्षों से निरंतर अध्यापन कार्य में संलग्न हैं। यह पुस्तक महुआ निवासी डॉक्टर राजरानी सोनी द्वारा लिखी गई दूसरी पुस्तक के रूप में विमोचित की गई है। डॉ राजरानी वर्तमान में टीकाराम पालीवाल राजकीय महाविद्यालय मण्डावर में हिंदी विषय की सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................