शिक्षा पूर्णता अभियान: महुवा सहित दौसा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क शिक्षण सामग्री
लालसोट/दौसा। (अवधेश अवस्थी) समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 32 वर्षों से मिसाल पेश कर रहा अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट इस बार भी जिले के पितृविहीन छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगाने जा रहा है। संस्थान द्वारा संचालित 'शिक्षा पूर्णता अभियान' के तहत सत्र 2026-27 के लिए महुवा, लालसोट, दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों के जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था प्रधानों से विशेष आग्रह
संस्थान ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची 5 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध करवाएं जिनके पिता का साया सिर से उठ चुका है। चयनित विद्यार्थियों को संपूर्ण पाठ्य सामग्री निशुल्क प्रदान की जाएगी।
चयन के लिए अनिवार्य शर्तें:
-
विद्यार्थी पितृविहीन (Orphan/Fatherless) होना चाहिए।
-
पिछली कक्षा ससम्मान उत्तीर्ण की हो।
-
परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक न हो।
-
संस्था प्रधान को विद्यालय के लेटरहेड पर विद्यार्थी का विवरण (नाम, कक्षा, प्राप्तांक प्रतिशत, मोबाइल नंबर) प्रमाणित करके देना होगा।
बिना किसी सरकारी मदद के 32 वर्षों का सफर
अनुराग सेवा संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह अभियान बिना किसी राजकीय या अराजकीय वित्तीय सहायता के चल रहा है। संस्थान के सदस्यों और उदारमना भामाशाहों के स्वैच्छिक सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। सहयोग करने वाले सज्जनों को आयकर अधिनियम की धारा 80-जी के तहत कर में छूट का लाभ भी मिलेगा।
यहाँ जमा करवाएं अपनी सूची (संपर्क सूत्र):
विद्यार्थियों के आवेदन और सूचियां निम्नलिखित केंद्रों पर दी जा सकती हैं:
-
लालसोट: श्याम कंप्यूटर्स (कोथून रोड) - संस्थान कार्यालय।
-
दौसा: श्री रमाकांत शर्मा (9887396784), नारायण ई-मित्र (रोडवेज डिपो के सामने), जोशी मेडिकल (गुप्तेश्वर रोड), मीना मेडिकल (सैंथल मोड़)।
-
महुवा: गौ पुत्र अवधेश अवस्थी (9829940415), प्रभा निवास, पंडित मोहल्ला।
-
बांदीकुई: श्री प्रियव्रत शर्मा (7062049166), शांति कंप्यूटर्स (गुढ़ाकटला रोड), शिव स्टेशनर्स (नगरपालिका के सामने)।
-
सिकराय: श्री कृष्ण मोहन मिश्रा (9413677589), डॉ. भवानी शंकर शर्मा की दुकान (सिकंदरा)।
-
बसवा: श्री प्रकाश चतुर्वेदी (9829102795)।
-
कुण्डल: श्री जितेन्द्र मीना (9799984789)।
विशेष नोट: पाठ्य सामग्री का भव्य वितरण समारोह 05 अप्रैल 2026, रविवार को लालसोट में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।


