10वीं बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रशांत लेखी ने बढ़ाया कठूमर का मान ,जीआईएस स्कूल ने निकाली गई भव्य स्वागत रैली

Apr 4, 2026 - 15:43
 0
10वीं बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रशांत लेखी ने बढ़ाया कठूमर का मान ,जीआईएस स्कूल ने निकाली गई भव्य स्वागत रैली

कठूमर / दिनेश लेखी। कस्बे के होनहार छात्र प्रशांत लेखी पुत्र कैलाश लेखी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रशांत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष का माहौल है और चारों ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
प्रशांत लेखी की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शुक्रवार शाम को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों से डीजे के साथ एक आकर्षक रैली निकाली गई, जिसमें प्रशांत लेखी को खुले वाहन में बैठाकर सम्मानपूर्वक घुमाया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से प्रशांत का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि प्रशांत लेखी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावकगण एवं कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशांत लेखी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रशांत लेखी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का वातावरण तैयार करती हैं।
इस मौके पर जीआईएस  विद्यालय के निर्देशक मनोज चौधरी, कमल सिंह मीणा, राजेंद्र बात्रा प्रधानाचार्य, धर्मवीर चौधरी, मनीष शर्मा ,सुभाष रानोता, विशाल चौधरी, मनोज, नवीन पीटीआई, प्रीतम प्रजापत, हेम सिंह डागुर आदि सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................