उदयपुरवाटी में सेन समाज की नई कार्यकारिणी का गठन; सुरेश कुमार मावतवाल को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
उदयपुरवाटी। (सुमेर सिंह राव) कस्बे में सेन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की मजबूती और संगठन विस्तार हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश कुमार मावतवाल को सेन समाज का नवनियुक्त अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने मावतवाल को फूल-मालाएं पहनाकर और शेखावाटी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।
समाज की एकजुटता को बनाए रखने के लिए अनुभवी वरिष्ठजनों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। इसमें रिछपाल सेन, कैलाश मावतवाल, अनिल सुनारीवाल, हीरालाल सेन, ओमप्रकाश सेन और सुरेंद्र गिरावड़ी को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष सुरेश कुमार मावतवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के ऊर्जावान सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी:
-
उपाध्यक्ष: पप्पू राम जायलवाल
-
महामंत्री: सचिन सेन
-
महासचिव: विक्रम सुनारीवाल
-
सचिव: मोहित सेन
-
मंत्री: लकी सैन
-
कोषाध्यक्ष: महेंद्र कुमार सुनारीवाल
-
प्रचार मंत्री: संदीप, कपिल, विजय, शंकर सेन, राजू सेन, रवि सेन, जितेंद्र सेन और दिलीप सेन।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार मावतवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, शिक्षा और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को सेन जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए पूरी कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को बधाई दी।


