कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव पर आदान विक्रेताओं के आठवें बैच का शुभारंभ
नौगांवा (राधेश्याम गेरा) कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा पर देसी डिप्लोमा के आठवें बैच का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत नए बैच के 40 प्रतिभागियों की मौजूदगी में शुरुआत की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ गोपाल चौधरी क्षेत्रीय निदेशक रहे जिन्होंने कृषि में आजादी के बाद हुए बदलाव एवं रसायन उर्वरकों के असंतुलित रूप से उपयोग के कारण हुई मृदाक्षरण प्राकृतिक सरंचना का नुकसान आदि पर विस्तृत विवरण से चर्चा की एवं सभी प्रशिक्षणार्थीयों को सहभागिता से उपस्थित रहने का आग्रह किया ।
मुख्य अतिथि डॉ सुमन खंडेलवाल अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय नौगांव में शिरकत की और प्रतिभागियों को संतुलित एवं आवश्यकता अनुरूप रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं के उपयोग की सलाह दी गई । साथ ही रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से वातावरण में होने वाले नुकसान से बचाव की जानकारी दी एवं डॉ सुभाष चंद्र यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव में बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव वर्ष 1992 से स्थापित है एवं किसानों कृषि आदान विक्रेताओं कृषि के फील्ड फंग्शनरी सभी को उन्नत तकनीकियों से प्रशिक्षित करते आ रहा है इसी क्रम में आदान विक्रेता पैरा एक्सटेंशन कर्मी के रूप में बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है जो किसानों को सही मात्रा एवं सही रसायनों के उपयोग हेतु समझाइए के साथ-साथ नवीन रासायनिक दवाईयां उपलब्ध करा सकते हैं
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ हंसराम माली ने किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विस्तृत विवरण फैसिलिटेटर डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया व नियमित रूप से कक्षाओं और प्रायोगिक कार्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ प्रशिक्षण में पूरी लगन से सहभागिता हेतु आवाहन किया इस प्रशिक्षण में अलवर जिले के विभिन्न तहसीलों एवं गांव से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ देवीलाल, सत्येंद्र सिंह, सुश्री आशा महावत, जगदीश प्रसाद सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


