भीलवाड़ा में सेन जयंती महोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेवा और भक्ति का दिखा अनूठा संगम

Apr 15, 2026 - 17:38
 0
भीलवाड़ा में सेन जयंती महोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेवा और भक्ति का दिखा अनूठा संगम

भीलवाड़ा (सत्यनारायन सैन) सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की जयंती 'सेन जयंती महोत्सव 2026' मंगलवार को शहर में अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्यों के जरिए समाज ने एकजुटता का संदेश दिया।

सोसायटी अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ नगर निगम टाउन हॉल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमित सिंह सिन्धु एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ ही आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, शुगर, बीपी और स्पाइरोमेट्री पल्मोनरी टेस्ट कर जरूरतमंदों को चिकित्सा परामर्श दिया गया।

दोपहर के सत्र में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महंत श्री मोहनशरण जी शास्त्री (निम्बार्क आश्रम) के सानिध्य एवं सोनू जी गोरधा की अध्यक्षता में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खनन व्यवसायी कमलेश सेन, आदित्य सेन, ओम प्रकाश सेन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने जानकारी दी कि शाम को नगर निगम टाउन हॉल से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। यह यात्रा राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास, स्टेशन रोड, गोल प्याऊ चौराहा और सुभाष मार्केट होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा और स्वागत द्वारों से यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा का समापन श्री सेन जी महाराज मंदिर (मुरलीधर मंदिर परिसर) में महाआरती के साथ हुआ।

संस्था सचिव जितेंद्र सेन ने बताया कि महोत्सव के समापन पर राजेंद्र मार्ग स्कूल में विशाल 'भोजन प्रसाद' का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सेन, संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन सहित समाज के समस्त कार्यकर्ताओं और युवाओं का विशेष योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है