युवक ने लगाई फांसी, परिवार अंबेडकर रैली में था शामिल
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनीत के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, पूरा परिवार अंबेडकर सर्किल स्थित दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान युवक ने घर पर अकेले रहते हुए अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें आत्महत्या के पीछे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


