तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; ड्यूटी से घर लौट रहा था मृतक, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

Apr 19, 2026 - 13:17
 0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; ड्यूटी से घर लौट रहा था मृतक, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

तिजारा (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा तिजारा कस्बे के स्टेप बाय स्टेप स्कूल के समीप हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रमोद कुमार शर्मा (37), निवासी रामनगर, तिजारा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। मंगलवार को वह अपनी शिफ्ट खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी स्टेप बाय स्टेप स्कूल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

37 वर्षीय प्रमोद शर्मा की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................